स्वादिष्ट सेवई खीर इंडियन रेसिपी

हलो दोस्तों आज हम आपको इस वीडियो में स्वाष्टि सिवई खीर (Sewai kheer) बनाने का तरीका बताएंगे। आज के समय में हर किसी को मीठा बहुत पसंद है, तो इस वीडियो में हम आपको कम समय में आसानी से तैयार होने वाली सेवई खीर की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए रेसिपी स्टार्ट करते हैं।

सेवई खीर बनाने के लिए सामग्री –

सेवई 100 ग्राम
देसी घी 25 ग्राम
ड्राई फ्रूट्स उपलब्धता अनुसार काजू किशमिश बादाम और चिरौंजी
फुल क्रीम दूध 2 लीटर
शकर 250 ग्राम
इलायची 5 से 6

सेवई खीर बनाने की विधि –

सबसे पहले एक कढ़ाई में सेवई डालकर तथा उपर से घी डालकर हल्की गोल्डन ब्राउन होने तक भून लेंगे। अब एक बर्तन में 2 लीटर फुल क्रीम दूध लेकर अच्छे से उबाल लेंगे। ध्यान रखें दूध ना तो बर्तन के सतह पर चिपके और ना ही दूध में मलाई पड़े। अब इसमें पहले से भूनी हुई सेवई डाल दें और 2 लीटर दूध को लगभग ढेड़ लीटर होने तक अच्छे से उबाले लें। इसके बाद दूध में शक्कर और इलायची पावडर भी मिला दें।

अब हम एक अनोखे प्रकार से कैरेमलाइज्ड शुगर तैयार करेंगे जो कि सेवई और दूध के मिश्रण में मिलने के बाद खीर का कलर बदलने के साथ ही टेस्ट भी स्वादिष्ट हो जाएगा। कैरेमलाइज्ड शुगर करने के लिए एक पैन में 50 ग्राम शक्कर लेकर शक्कर को पिघला लें और डार्क ब्राउन होने तक इसको गर्म करते रहें।

अब इस कैरेमलाइज्ड शुगर को हमारी सेवई की खीर में मिला दें।

सेवई खीर का स्वाद और बढ़ाने के लिए आप ड्राय फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। इसके लिए 25 ग्राम देसी घी लेकर गर्म करेंगे और फिर ड्राय फ्रूट्स को लो फ्लेम पर तलकर बाहर निकालकर खीर में मिला देंगे। वहीं अब इन सभी के मिश्रण को कुछ देर तक उबालें, और अब आपकी स्वादिष्ट सेवई खीर बनकर तैयार है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026