Jabalpur

जबलपुर पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 16 जनवरी को होगा वैक्सीनेशन

जबलपुर। कोरोना वैक्सीन (covishield) की पहली खेप बुधवार की शाम जबलपुर के डुमना तक विमान द्वारा लाई गई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के इंदिरा मार्केट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में वेक्सीन को रखा गया। बता दें कि पुणे से कोविड वैक्सीन आने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डुमना एयरपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग के टीका भंडार गृह तक वैक्सीन को लाने और उसे सुरक्षित रखने की तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी।

  • 16 जनवरी को होगा पहले चरण का वैक्सीनेशन
  • पहले चरण में हेल्थ वकर्सको लगाई जाएगी वैक्सीन
  • बलपुर के डुमना उतरा स्पाइस जेट का विमान
  • जबलपुर से आठ जिलों के लिए भी भेजी जाएगी वैक्सीन

जिला कलेक्टर ने बताया कि जबलपुर जिले के लिए 28 हजार वैक्सीन आई है, वहीं 16 जनवरी को पहले चरण के वैक्सीनेशन के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है जिसके तहत हेल्थ वकर्स को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से वैक्सीन पंजीकृत हेल्थ वर्कर की संख्या के अनुसार वितरित की जाएगी।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026