Jabalpur

जबलपुर केंद्रीय जेल में फैल रहा कोरोना, 3 हजार कैदी हाल में मौजूद

जबलपुर। कोरोना वायरस का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, एक तरफ जहां जबलपुर शहर में कोरोना संक्रिमतो की संख्या में इजाफा हो रहा है तो वहीं जबलपुर केंद्रीय जेल में भी कोरोना वायरस ने कैदियों को अपनी जद में ले लिया है। बताया जा रहा है कि जेल में मौजूद कोरोना पाॅजिटिव मरीजों को एक अलग सेक्टर में रखकर उपचार किया जा रहा है लेकिन तीन हजार कैदियों के लिए सिर्फ दो डाॅक्टर्स ही तैनात है जिसे एक समस्या के रूप में माना जा रहा है।

  • 5 महिनों से जेल में निरंतर आ रहे कैदीः अधीक्षक
  • कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का जेल में हो रहा उपचार
  • जेल में कोविड19 का एक अलग सेक्टर बना
  • जिला कलेक्टर ने एक कमेटी गठित की
  • केंद्रीय जेल में मौजूद है लगभग 3 हजार कैदी

केंद्रीय जेल जबलपुर के अधीक्षक गोपाल ताम्रकार ने बताया कि पिछले 5 महिनों में जेल में कैदियों सहित अधिकारियों का भी आना जाना रहा लेकिन गाइडलाइन्स का भरपूर पालन कर कोरोना संक्रमण को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन अब अधिक केस आने पर व्यवस्थाएं नाकामियाब साबित हो रहीं है।

जिला कलेक्टर, कर्मवीर शर्मा ने बताया कि एक कमेटी का गठन किया गया जिनके द्वारा जेल में कोविड19 के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026