जबलपुर। हनुमानताल थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक कार से अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसके साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल हनुमानताल थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार की तलाशी ली तो कार में लगभग 21 पेटी अंग्रेजी शराब रखी पाई गई जिसको जब्त करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों ही आरोपी लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी में लिप्त है, वहीं हाल ही में जब्त की गई अंग्रेजी शराब की कीमत 78 हजार रूपए आंकी गई।
सीएसपी हनुमानताल अखिलेश गौर के मुताबिक लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि घमापुर निवासी आशीष नायक अपने साथी मोनू साहू के साथ शराब की तस्करी कर रहा है, वहीं पुलिस की पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि दोनों ही आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ हनुमानताल, घमापुर थाने में मारपीट के कई मामले भी दर्ज हैं।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More