जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित मंत्रियों को नोटिस जारी किया है। बता दें कि सीएम शिवराज द्वारा कैबिनेट में शामिल किए गए मंत्रियों के संबंध में पक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए याचिक दायर की गई थी जिसमें सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष, निर्वाचन आयोग सहित 14 मंत्रियों को नोटिस जारी कर उनसे 14 दिसंबर के पहले तक जवाब मांगा है।
जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा की एक महिला वकील आराधना भार्गव की याचिका पर हाईकोर्ट ने यह सुनवाई की है। आराधना भार्गव ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी लेकिन मध्यप्रदेश से संबंधित मामला होने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका को वापस मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भेज दिया गया।
याचिकाकर्ता आराधना भार्गव ने हाईकोर्ट से सभी 14 मंत्रियों के पद से निलंबन की मांग भी की है, वहीं सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, निर्वाचन आयोग सहित सभी 14 मंत्रियों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। हालांकि इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होना तय की गई है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More