जबलपुर। मध्यप्रदेश किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कमलनाथ पर हमला बोलते हुए प्रदेश सरकार की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद भी शिवराज सरकार द्वारा किसानों के हित में अहम निर्णय लिए जाने की बात कही। कृषि विकास मंत्री कमल पटेलेा में आने के बाद किसानों के हित में लिए गए फैसलों को गिनाया।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि किसान की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार की राशि देना शुरू कयिा गया जबकि वृद्ध किसानों के लिए बीमा योजना, अनुसूचित जाति जनजाति के लिए स्कालरशिप योजना को कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था, जिन्हे फिर शुरू किया गया है।
जिले के चार प्रदेशों में सबसे बेहतर स्थिति जबलपुर की है। जबलपुर में सबसे कम करो ना संग क्रमण के पेशेंट हैं। मृत्यु दर भी सबसे कम है यहां के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन बहुत शानदार काम कर रहा है। जिसके लिए कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने जमकर तारीफ की।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा ।उन्होंने कहा कमलनाथ ने किसानों के साथ धोखा किया और उन्होंने किसानों की कर्ज माफी का जो ऐलान किया था। वह किसानों और सोसाइटी के साथ बड़ी धोखाधड़ी थी। जिसकी वजह से किसान और सोसायटी पर संकट आ गया। इसी वजह से चुनावों में किसानों ने कमलनाथ को करारा जवाब दिया और फिर वह दोबारा सत्ता में नहीं आ सके हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा शिवराज सरकार मुख्यमंत्री सम्मान निधि और कल्याण निधि योजना का लाभ किसानों को दे रही है। जिससे वह आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कमलनाथ पर 420 का मुकदमा दायर किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है।
गोवंश की रक्षा के लिए गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा ।इस वर्ष 4000 गौशाला बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया 23000 गौशाला बनाने का लक्ष्य जिसके लिए भूमि आरक्षित कर ली गई है। यह भूमि निशुल्क उन पंचायतों को दी जाएगी जो गौशाला का निर्माण करेंगी। गौशाला का निर्माण इसलिए भी आवश्यक है। क्योंकि सड़कों पर गोवंश की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। कमल पटेल ने कहा इसलिए गोवंश को गौशाला में सुरक्षित रखा जाएगा ताकि वह सड़कों पर ना आ सके।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More