रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 फरवरी को रतलाम जिले के दौरान पर पहुंचेगे जहां मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों की बैठक लेकर शहर के विकास के रोडमैप पर समीक्षा की जाएगी जबकि बैठक के बाद सामान्य परिवार के साथ भोजन करने का कार्यक्रम भी तय है। वहीं जिला प्रशासन के साथ साथ पार्टी स्तर पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम के स्वागत की तैयारी की जा रही है जिसके लिए विधायक चेतन कश्यप ने पार्टी के मंडल और वार्ड पदाधिकारियों की बैठक ली।
जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे बंजली हवाई पट्टी पर सीएम शिवराज उतरेंगे जिसके बाद पलसोड़ा पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण होगा जिसके बाद श्री कालिका माता मंदिर में दर्शन के बाद जिला कलेक्ट्रेट में बैठक ली जाएगी। वहीं दौरे का मुख्य कार्यक्रम डोसीगांव में होगा जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के 101 हितग्राही परिवारों का गृह प्रवेश सीएम द्वारा कराया जाएगा।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More