बालाघाट में मंत्री प्रदीप जायसवाल ने ली पहली प्रशासनिक बैठक

  • जनता के काम बिना विधायक के बोले होना चाहिए: मंत्री

  • अधिकारियों की पहली बैठक ली

बालाघाट कांग्रेस सरकार में खनिज संसाधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बालाघाट जिले के अधिकारियों की पहली बैठक ली। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने सभी से परिचय प्राप्त किया और जिले के विकास की रीति नीतियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि अवैध खनिज खनन और परिवहन में स्थानीय लोगों की संलिप्तता जग जाहिर है जबकि पुलिस और खनिज विभाग की भूमिका भी देखी गई है। भाजपा के शासनकाल में मीसाबंदियों को करोड़ों रु पेंशन के रूप में दिए जाने को उन्होंने गलत बताया उनका कहना है कि देश की आजादी में अपना सहयोग देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पेंशन देना समझ में आता है परंतु पार्टी विशेष के लोगों को पेंशन बांटना बेमानी है। VIDEO

राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के गायन पर सरकार द्वारा रोक लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्वंतत्रता संग्राम से गहरा नाता रहा है, पार्टी वंदेमातरम गीत का महत्व भी समझती है। सीएम के अनुसार राष्ट्रीय गीत को नए अंदाज में पेश करने का विचार है जिसमें थोड़ा समय लग सकता है। कांग्रेस पार्टी प्रचार पर कम और काम पर ज्यादा ध्यान दे रही है । अभी किसानों का एक हजार करोड़ का कर्जा माफ किया गया जिसके प्रचार पर कोई खर्च नहीं हुआ है ।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026