जबलपुर में 1 दर्जन से अधिक ट्रेन कैंसिल

जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से जबलपुर रेल मंडल ने करीब 1 दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने जबलपुर से पुणे, मुंबई से लेकर हावड़ा और दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को 1 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया है। इसमें नियमित ट्रेन से लेकर वीकली ट्रेन भी शामिल है। पश्चिम मध्य रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग द्वारा पिछले 2 दिनों में की गई ट्रेनों की समीक्षा में यह देखा गया कि लगातार ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो रही है। पिछले 3 दिन में लगातार रिजर्वेशन रद्द करने वाले यात्रियों की संख्या औसतन 900 से ऊपर पहुंच गई थी, जिसके बाद जबलपुर समेत भोपाल और कोटा से रवाना होने वाली तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

जानकारी मिली है कि ट्रेनों के कैंसिल होने से तकरीबन 10 हजार से ज्यादा यात्रियों की टिकट कैंसिल की गई है। इसमें अधिकांश यात्री ऐसे हैं जिन्हें एडमिशन से लेकर इंटरव्यू, इलाज और पारिवारिक कारणों से जाना था लेकिन वह अब नहीं जा सकेंगे। इधर रेलवे की इन ट्रेनों को रद्द करने के बाद टिकट रिफंड करने के लिए नकदी की समस्या खड़ी हो गई है।

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द  – 
जबलपुर- निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस अप डाउन
जबलपुर-सिकंदराबाद स्पेशल अप डाउन
जबलपुर-अटारी स्पेशल अप डाउन
जबलपुर-बांद्रा स्पेशल अप डाउन
जबलपुर-पुणे स्पेशल अप डाउन
जबलपुर-हावड़ा हमसफर अप डाउन
जबलपुर-त्रिवेंद्रम स्पेशल अप डाउन

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026