जबलपुर। जिले के पावला गांव में ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक देर रात सड़क पर उतरे ट्रक ड्रायवर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, वहीं मृतक की पहचान धनीराम नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। वहीं हत्या की सूचना मिलते ही बेलखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक के परिजन ने बताया कि फोन पर गोली मारने की सूचना मिली थी जिसके बाद फोरलाइन पहुंचकर घायल को अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबलपुर एसपी, सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि बीति देर रात वाहन चालक, सड़क पर पड़ी लकड़ी को हटाने रोड पर उतरे तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More